लखनौर। तमुरिया पंचायत के वार्ड 11 के वार्ड सदस्य शंभु झा पर थाने में केस दर्ज कराया गया है। उनपर आंगनबाड़ी सहायिका चयन के लिए आयोजित आम सभा में हंगामा कर चयन को बाधित करने का आरोप है। लखनौर प्रखंड के महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वार्ड सदस्य आमसभा में हंगामा करते हुए सरकारी अभिलेख को नष्ट कर दिए। उच्चाधिकारी के निर्देश पर तमुरिया पंचायत के वार्ड 11 के केन्द्र संख्या 203 पर सहायिका के चयन के लिए 9 दिसम्बर को आमसभा का आयोजन किया गया था।
आम सभा की कार्यवाही शुरु होते ही वार्ड सदस्य हंगामा करने लगा तथा टेबल पर रखे कार्यालय कागजात को नष्ट कर दिए। थानाध्यक्ष निलिमा कुमारी ने कहा कि घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दिया गया है।