पटना, स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को इसकी शुरुआत हो गयी। राज्य सरकार ने 20 हजार छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि जारी कर दी है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 50 करोड़ का आवंटन किया है। लंबे समय से यह राशि लंबित थी। यह राशि वित्तीय वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मिलेगी। इसके तहत सभी छात्राओं को 25-25 हजार मिलते हैं। शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव ने महालेखाकार को भी यह जानकारी दी है।
2022-23 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और सीएम बालिका प्रोत्साहन (स्नातक) योजना के तहत 207132 छात्राओं को राशि मिलनी है। 25 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2021 तक प्रोत्साहन राशि के रूप में 25-25 हजार और 2021-22 में 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि योजना में 2021-22 से राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।