Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

बिलावल भुट्टो का पुतला दहन : पीएम नरेन्द्र मोदी का पाकिस्तानी मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन

 

रांची: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के द्वारा अभद्र टिप्पणी के विरोध में राजधानी रांची के कचहरी चौक पर भाजपा युवा मोर्चा रांची महानगर की ओर से जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन भी किया गया.

विरोध प्रदर्शन में आए भाजपा युवा मोर्चा और रांची महानगर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान हाय हाय के नारे और हाथों में पाकिस्तान विरोधी तख्तियां लिए नजर आए. इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो टिप्पणी किया है वो काफी आपत्तिजनक है और इस आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण पूरे देश भर के लोग आक्रोशित हैं और यह विरोध प्रदर्शन आक्रोश की अभिव्यक्ति है.





Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies