पुलिस घना कोहरा होने के कारण चालक को सड़क नहीं दिखने से हादसा होने की बात कह रही है। मृतक चालक को चार बच्चे होने की बात कही गई है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब पांच बजे ललन पासवान ट्रैक्टर लेकर मिट्टी ढोने के लिए निकला था। इस दौरान सड़क पर घना कोहरा लगा हुआ था । लड्डूगांव—पचदही ईंट भट्ठा के पास से गुजरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनार बने गड्ढा में चला गया जिस कारण ट्रैक्टर पलट गयी। घटना में चालक ट्रैक्टर से दब गया। इससे चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी राजनगर थाना को दी गई। राजनगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को तत्काल जब्त कर लिया गया है।
पिकअप और टेम्पो में टक्कर, एक महिला की मौत, पिकअप चालक गिरफ्तार
जयनगर, एक संवाददाता। जयनगर -दरभंगा एन एच 527 बी के पेट्रोल पम्प जामुन गाछी निकट बुधवार की सुबह कोहरे के बीच पिकअप व टेम्पो के टक्कर में एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी। टेम्पो ड्राइवर समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। महिला को चिकित्सक ने डीएमसीएच रेफर कर दिया।
इसके अतिरिक्त कुछ टेम्पो यात्रियों को चोटे भी आयी है। जिसकी प्राइवेट क्लीनिक पर इलाज करायी। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जामुन गाछी के निकट एन एच को करीब 4 घंटे तक जाम कर दिया। बाद में सीओ सुधीर कुमार,एसआई बी.डी.राम के द्वारा आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। मृतक महिला दुल्लीपट्टी के वार्ड न. 5 निवासी मंजु देवी 40 वर्ष के रूप में पहचान हुयी है। वही गंभीर रूप से घायल महिला दुल्लीपट्टी के वार्ड 4 निवासी प्रमीला देवी 35 वर्ष तथा टेम्पो चालक संतोष मंडल 45 वर्ष घायल है।
इधर पुलिस ने पिकअप व टेम्पो को जब्त कर पिकअप चालक को गिरफ्तार किया है। जो दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र के मनियारी बस्ती निवासी बलराम यादव है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह से 11 बजे तक घना कोहरा छाया था। इसी बीच जयनगर से दरभंगा सब्जी पहुंचा कर लौट रहे पिकअप तथा दुल्लीपट्टी से जयनगर आ रहे टेम्पो में जामुन गाछी के निकट टक्कर हो गयी। जिसमें टेम्पो चालक घायल हुये। यात्रियों में एक महिला की मौत तथा दुसरा घायल है।