Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

आधी रात पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव, बोले- चाचा आपके लिए रैन बसेरा बनवाए हैं, आप यहां सोए क्यों?

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार रात पटना की सड़कों पर उतरकर रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान फुटपाथ पर सोने वाले लोगों का दर्द सुना। समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को समाधान निकालने के निर्देश भी दिए।
पटना, चाचा आपके लिए रैन बसेरा बनवाए हैं। आप सड़क और फुटपाथ पर क्यों सोए हैं। मंगलवार की देर रात बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर सोए लोगों से मिलकर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने सबका दर्द सुना। आर. ब्लॉक चौराहे के पास फुटपाथ पर सोए एक वृद्ध को जगाया और बोले- चाचा यहां क्यों सोए हुए हैं। आप लोगों के सोने के लिए रैन बसेरा बनवाए हैं। इस पर वृद्ध रिक्शावाले ने बताया कि भाड़े पर रिक्शा चलाते हैं। इसकी हिफाजत के लिए बाहर में सोते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आप रैन बसेरा के पास रिक्शा लगाकर सोइए। नगर आयुक्त को मौके पर निर्देश दिए कि ऐसे लोगों के लिए अलग से व्यवस्था कराएं। फुटपाथ पर सोए लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य विकास भवन से शुरू किया। आर. ब्लाॅक, वीरचंद पटेलपथ, आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा होते हुए तेजस्वी यादव गांधी मैदान पहुंचे, वहां से कंकड़बाग, राजेंद्र नगर तक गए।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की रात इसी तरह से रैनबसेरा मैंग्लसरोड, आर. ब्लाॅक, गांधी मैदान, बहादुरपुर, मलाहीपकड़ी, राजेंद्र नगर सहित और कई जगहों पर जाकर सो रहे लोगों को जगाकर व्यवस्था का जायजा लिया। उनका सवाल था कि किसी प्रकार की कमी तो नहीं है।
रैन बसेरा से सीधे शौचालय से नहीं जुड़े रहने का मुद्दा उठा। हालांकि, बगल में शौचालय है। सभी जगह पेयजल की व्यवस्था मिली। रैन बसेरा में रखे गए रजिस्टर की भी जांच की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी लगाने, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाने, वाईफाई की व्यवस्था करने, अग्निशमन उपकरण की व्यवस्था करने, रैन बसेरा की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने के लिए प्रक्रिया सरल बनाएं।
रैन बसेरे में सोने वाले कई लोगों ने नौकरी लगवाने की मांग भी उप मुख्यमंत्री के सामने रखी। रामगुलाम चौक के पास निगम कर्मी सफाई करते मिल गए। उनसे हालचाल पूछा। आगे बढ़े तो एक्जीबिशन रोड ब्रिज की धुलाई करते कर्मी मिल गए। वहां रुक गए। ब्रिज धुलाई की प्रक्रिया देखी। कचरा इकट्ठा करने वाले कई प्वाइंट देखे, जहां अब हरियाली अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। इस दौरान साथ में नगर निगम के आयुक्त अनिमेश कुमार भी मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies