Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

कल दिनांक 28 सितंबर बुधवार को जिले के सभी 21 प्रखंडो के चयनित 21 पंचायतों का होगा निरीक्षण एवम कैम्प लगाकर समस्याओं को होगा ऑन स्पॉट निष्पादन।

 प्रेस विज्ञप्ति  (दिनांक -27/09/2022                                                                                                            ल दिनांक  28 सितंबर बुधवार को  जिले के सभी 21 प्रखंडो के चयनित 21 पंचायतों का होगा निरीक्षण एवम कैम्प लगाकर समस्याओं को होगा ऑन स्पॉट निष्पादन। ।--------डीएम ने बीडीओ सहित सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को पंचायतो में दिन भर रहकर योजनाओं का निरीक्षण एवम आयोजित कैम्प  में प्राप्त परिवादों का निष्पादन का दिया निर्देश। --------------------------------------------------------- 

जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में जिले के सभी 21 प्रखंडों में से प्रति प्रखंड एक पंचायत का चयन कर पूर्व में ही सूची जारी की जा चुकी है।   उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के क्रम में संबंधित प्रखंड के सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी  चयनित पंचायत में पूरा दिन बिताएंगे। ताकि, उक्त पंचायत के सभी समस्याओं  का समाधान ऑन स्पॉट किया जा सके।


 उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि  जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष  बुधवार 28 सितंबर 2022 को जिले के सभी 21 प्रखंडों में चयनित पंचायतों के अंतर्गत समेकित रूप से निरीक्षण  करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया है कि वे सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/ कार्यक्रमों का प्रातः 8:00 से 11:00 पूर्वाहन तक भ्रमणशील होकर स्थलीय जांच करेंगे। उन्हें अपना जांच प्रतिवेदन उसी दिन संध्या में उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है। वर्णित सभी पदाधिकारी स्थल भ्रमण के उपरांत निर्धारित पंचायत भवन में उपस्थित होंगे एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त शिकायतों का जांच उपरांत समस्या का ऑन स्पॉट निष्पादन भी करेंगे।


 यदि किसी परिवाद का स्थल निरीक्षण कर जांच कराने की आवश्यकता होगी तो तत्क्षण संबंधित पदाधिकारी से जांच भी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  जांच प्रतिवेदन को पंचायत भवन में आयोजित कैंप में उपलब्ध कराकर परिवाद का निवारण सुनिश्चित करवाने का निर्देश भी निर्गत किया गया है। सभी प्रखंडों के लिए नामित वरीय पदाधिकारी  अपने संबंधित प्रखंड के कैंप में बने रहेंगे।


 पंचायत भवन में कैंप में आने वाले लोगों को कठिनाई न हो इसके लिए  संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को कैंप के लिए आवश्यक सामग्रियों के पूर्ण व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गई है। ताकि, आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

 *बताते चलें कि 28 सितंबर 2022 को प्रखंड अंधराठाढ़ी के गंगद्वार पंचायत में, बाबूबरही प्रखंड के बेला पंचायत में, बासोपट्टी प्रखंड के मढिया पंचायत में, बेनीपट्टी प्रखंड के परजुआर पंचायत में, बिस्फी प्रखंड के परसौनी दक्षिण में, घोघरडीहा के क्योटना पंचायत में, हरलाखी के हिसार पंचायत में, जयनगर के* *परवा बेलही पंचायत में, झंझारपुर के रैयाम पश्चिमी में,   खजौली के दतुआर में, खुटौना के कारमेघ उत्तरी में,  लदनिया के पदमा  में,  लखनौर के लौफा में,  लौकही के नरहिया उत्तरी में,  मधेपुर के तारडीहा में, मधवापुर के* *उत्तरा में, पंडौल के नरपतीनगर पंचायत  में, फुलपरास के सुगापट्टी में, रहिका के मलंगीया पंचायत में और राजनगर प्रखंड के चिचरी कानूनगो* *पंचायत में* *प्रखंड स्तरीय कैंप का आयोजन* *किया जाएगा।* 


जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण एवं कैम्प आयोजित करने का उद्देश्य जिले के सभी पंचायतों के स्थानीय समस्याओं से रू ब रू होना है एवम उनका ऑन स्पॉट निष्पादन भी करना है।  इतना ही नहीं इससे सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलीभूत करने में सहायता मिलेगी। पंचायतों के लोग भी प्रखंड व जिला स्तर के पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर सकेंगे और अपनी कठिनाइयों को रख सकेंगे। जिलाधिकारी द्वारा इस मौके पर चिन्हित पंचायतों के सभी लोगों को अपनी जायज समस्याओं के साथ वहां के पंचायत भवन/ पंचायत सरकार भवन पर आने की अपील की गई है। ताकि, उनका ऑन स्पॉट निष्पादन किया जा सके।

बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष* *नंबर  पर*06276-222576 *जरूर दे। आपकी पहचान* *गोपनीय रखी जायेगी।* 

*# DPRO,Madhubani* 



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies