रिया नहीं आई, रिया की मौत आ गयी!
खिरहर थाना के मंगरहठा गांव के विमलेश मंडल की चार वर्षीया बेटी रिया दस दिन पहले घर के पास से खेलते-खेलते गायब हो गयी। खिरहर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। घर के लोगों ने काफी तलाश की,पर रिया का कोई पता नहीं चला।
आज उस रिया का शव घर के पास के चापाकल के हौज से मिला। बदबू आने पर जब लोगों ने खोजबीन की,तब रिया उस हौज में मिली।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दस दिनों से रिया के सकुशल घर लौटने की आस लगाए परिजनों तक रिया से पहले उसकी मौत आ गयी! बचपन का खेल कब जिंदगी के खेल में बदल गया,यह न रिया को पता चला,न उसके घर वालों को!