Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Bihar: धान की खरीद में बिचौलिये घुसे तो होगी सख्त कार्रवाई सीएम

Bihar: धान की खरीद में बिचौलिये घुसे तो होगी सख्त कार्रवाई सीएम

पटना,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि धान खरीद में बिचौलियों और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया कि धान खरीद कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। अधिक से अधिक किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, इसे सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हरसंभव सहायता देने के लिए पूरी तरह तत्पर है। धान खरीद को लेकर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि उन्हें इस संबंध में पूरी जानकारी हो सके।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शुरू की जा रही धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक की और कई निर्देश पदाधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि कृषि विभाग जिलावार धान उत्पादन के आंकड़ों की सटीक सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि हर जिले के लिए धान की खरीद का लक्ष्य तय किया जा सके। उन्होंने कहा कि जहां धान की कटनी प्रारंभ हो गई है, ऐसे जिलों को चिह्नित कर वहीं से धान खरीद का कार्य शुरू कराएं। 11 सूखा प्रभावित जिलों में धान की पैदावार के संबंध में भी सही-सही जानकारी प्राप्त कर ली जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार, कृषि विभाग के सचिव एन सरवन कुमार, सहकारिता विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी और मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उपस्थित थे।

2040 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य

बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार ने बताया कि धान खरीद की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। इस बार धान का समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल तय है। उन्होंने मिलिंग तथा उसके वितरण के संबंध में भी जानकारी दी। कृषि सचिव एन सरवन ने धान के उत्पादन के संबंध में जानकारी दी।

● मुख्यमंत्री ने धान खरीद को लेकर की समीक्षा बैठक● कहा, किसानों को हरसंभव मदद के लिए सरकार तैयार

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies