Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Bihar: पटना समेत बिहार के कई जिलों में भूकंप के झटके

 


पटना  सूबे में बुधवार अपराह्न 2 बजकर 52 मिनट 44 सेकेंड पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडु से 66 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई है। इसकी गहराई 10 किमी नीचे रही।

पटना, चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित नेपाल से सटे जिलों में हल्के झटके लगे। झटके होने हल्के के कारण अधिकतर लोगों को इसका पता भी नहीं चला। पटना में भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 31 जुलाई को भी राज्य में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies