Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Bihar: बिजली विभाग के अभियंता दो लाख घूस लेते गिरफ्तार


पटना, निगरानी ब्यूरो ने बुधवार को विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बिहार स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में तैनात कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार चीनी मिलों द्वारा उत्पादित बिजली का रियल टाइम डाटा उपलब्ध कराने के एवज में दो लाख रुपए रिश्वत ले रहे थे। उनकी गिरफ्तारी होटल पाटलिपुत्र अशोक के सामने से हुई।

निगरानी ब्यूरो के मुताबिक लखनऊ के एसजेएस बिहार पुष्पेन्द्र नगर के रहनेवाले जितेन्द्र सिंह यादव ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सिंघवलिया, बगहा और नरकटियागंज के शुगर मिलों द्वारा उत्पादित बिजली का रियल टाइम डाटा देने के लिए उनके द्वारा पटना स्थित यूनिफाइड लोड डिस्पैच एंड कम्यूनिकेशन सेंटर में आरटीयू सिस्टम लगाया गया है। वहां तैनात राकेश द्वारा डाटा का सत्यापन करते हुए उसे ‘स्काडा’ सिस्टम से एकत्र और रिकॉर्ड करने का काम होता है। पर वह सिस्टम को अनलिंक कर देते थे। सिस्टम ठीक से काम करें इसी के लिए वह रिश्वत की मांग कर रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies