विश्व मृदा दिवस 2022 :मिट्टी जहां भोजन शुरू होता है, के उपलक्ष में आज डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत, झंझारपुर मधुबनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर सुधीर दास द्वारा मिट्टी की महत्ता एवं इसके पोषक तत्वों की उपलब्धता की उपलब्धता विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला ् गया। श्री सौरभ चौधरी वैज्ञानिक फसल उत्पादन द्वारा फसली पौधों में पोषक तत्व एवं उसके कमी से होने वाले लक्षणों एवं रोकथाम के विषय में बताया गया। डॉ मुकेश कुमार वैज्ञानिक जंतु विज्ञान मत्स्य के द्वारा तालाब के पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर किसान बंधुओं को जानकारी दी गई। डॉ राहुल सिंह वैज्ञानिक पादप रोग प्रबंधनद्वारा बीज उपचार विषय पर प्रकाश डाला गया। श्री प्रदीप कुमार विश्वकर्मा वैज्ञानिक उद्यानिकी द्वारा उद्यान फसलों की महत्ता एवं उनके पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर किसान बंधुओं को बताया गया। डॉक्टर सतीश कुमार वरीय शोधकर्ता द्वारा मिट्टी जांच के नमूने इकट्ठा करने के विषय पर विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ राहुल सिंह राजपूत एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रदीप कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया, किसानों का पंजीकरण एवं अन्य आवश्यक कार्यकलापों में श्री विवेक कुमार एवं प्रतीक कुमार द्वारा अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी वैज्ञानिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी कर्मचारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।
विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष में आज डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत, झंझारपुर मधुबनी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया
12/06/2022 02:40:00 PM
0
Tags




