Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Madhubani DM : जनता दरबार में डीएम ने सुनी 71 लोगों की शिकायत, निष्पादन के लिए निर्देश,

  •  शिव राम साहू ने गांव के लोगों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने की शिकायत की

शुक्रवार को डीएम के कार्यालय कक्ष में जनता दरवार का आयोजन किया गया। डीएम के समक्ष जिन समस्याओं के साथ जिले के लोग मिलने आए, उनमें भूमि अतिक्रमण के मामले सबसे अधिक रहा। इसके अतिरिक्त आपसी रंजिश और कार्यालय में लंबित मामले भी शामिल थे। आंधराठाढी प्रखंड के विठौनी निवासी शिव राम साहू ने गांव के लोगों के द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत की और सुरक्षा की मांग की। पंडौल प्रखंड के सोहराय के रहने वाले भारती देवी ने डीएम से शिकायत की कि सहारा इंडिया परिवार में उनके द्वारा गाढ़ी कमाई के रुपए जमा किए गए थे। परंतु, सहारा इडिया परिवार द्वारा उनके पॉलिसी के मैच्योर हो जाने के बाद भी राशि नहीं लौटाई जा रही है। ग्राम पंचायत राज वेलही पूर्वी के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से उनके जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के विरुद्ध धांधली करने और कालाबाजारी करने की शिकायत की आड़ा के रहने वालों ने स्थानीय सरकारी तालाव को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने और जल जीवन हरियाली योजना के अंतगंत उसका पुनरुद्धार किए जाने की मांग की गई। जिला परिषद सदस्य रणधीर खत्रा द्वारा डीएम से जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नरार में छात्राओं के आवासन की सुविधा के मद्देनजर वालिका छात्रावास के कार्य संचालन की मांग की गई। रुद्रपुर के भूली चौपाल द्वारा गांव के लोगों के विरुद्ध ही उनकी निजी जमीन हड़पने की शिकायत की गई। वहीं डीएम की ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले को त्वरित गति से निष्पादित किए जाने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies