Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Jhanjharpur : अनुमंडल क्षेत्र के लखनौर में 52 साल वाद होने जा रहा है महायज्ञ

 

लखनौर राधा कृष्ण मंदिर परिसर में महायज्ञ को लेकर बैठक करते ग्रामीण।

झंझारपुर। लखनौर प्रखंड के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में महाविष्णु यज्ञ का आयोजन होगा। महायज्ञ आयोजन को लेकर मंगलवार दोपहर बाद ग्रामीणों की बैठक हुई। बताया गया कि यहां महायज्ञ 52 वर्षों के बाद हो रहा है। योगीराज परमहंस लक्ष्मीनाथ गोसाई कुटीर में (राधा कृष्ण मंदिर) में यज्ञ का आयोजन 23 अप्रैल से 4 मई 2023 तक करने का निर्णय लिया गया। अनुमानित खर्च की लागत 50 लाख है।

बैठक में आयोजन कमेटी और कोर कमेटी बनाई गई। इससे पूर्व यज्ञ की रूपरेखा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक 30 अक्टूबर को हुई थी। इसकी अध्यक्षता दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रोफेसर शशिनाथ झा ने की। निर्णय लिया गया की भव्यता के तरीके से महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंडप वर्गाकार होगा जो मंदिर परिसर में होगा। बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी बनी जिसके अध्यक्ष मित्र पति सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ सदानंद झा, उपाध्यक्ष कुलानंद झा, सचिव मोहन झा, उप सचिव जगदीश कुमार, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत झा एवं राघव झा बनाए गए हैं। इसके अलावा 13 सदस्य की कोर कमेटी का गठन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies