Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Madhubani: तीन प्रखंडों के छह किसानों से 29 एमटी धान की हुई खरीदारी

मधुबनी, खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के तहत धान खरीदारी का कार्य मंगलवार को जिले में शुरू हुआ। विभाग द्वारा जारी तिथि पहली नवंबर को जिले में शुरू हुई धान खरीदारी अभियान के तहत छह किसानों से 29 एमटी धान खरीदे गये। लौकही, राजनगर और पंडौल में धान की खरीदारी कर जिला सहकारिता विभाग ने इसका शुभारंभ किया। मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने बताया कि धान की खरीदारी के लिए हर संबंधित को जरूरी निर्देश दे दिया गया है। आवश्यकतानुसार तत्काल पहल कर धान की सरकारी दर पर अधिकतम खरीदारी की जायेगी। विभाग के ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, जिले में सबसे अधिक मधेपुर के 429 व सबसे कम मधवापुर के केवल 19 किसानों ने धान बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वहीं अंधराठाढ़ी के 54, बाबूबरही के 61, बासोपट्टी के 280, बेनीपट्टी के 120, घोघरडीहा के 196, हरलाखी के 344, जयनगर के 123, लखनौर के 233, लौकही के 297 और पंडौल के 269 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

पंडौल में नौ क्विंटल धान की हुई खरीद

पंडौल। प्रखंड मे मंगलवार से धान की खरीदारी शुरू हो गई है। हालांकि पहले दिन महज एक किसानों से नौ क्विंटल धान की खरीद हुई है जो सकरी पूर्वी पंचायत के हैं। इस बार 26 पैक्स मे से 25 को धन खरीदने के आदेश दो सप्ताह मे मिल सकता है। इस संबंध मे पंडौल बीसीओ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि डीएम के मिले आदेशानुसार फैक्स को चिन्हित किया जाएगा। फिलहाल सकरी पूर्वी पंचायत के एक किसान दे द्वारा धान बेचा गया है।

जानकारी देते हुए बीसीओ ने बताया कि ई बार धन की कीमतों मे वृद्धि की गयी है। नए निर्धारित दर 2040 रुपया है जो किसानों के खाते मे जाएगी।

राघोपुर बलाट में सात क्विंटल धान की खरीद

राजनगर। प्रखंड की राघोपुर बलाट पंचायत में मंगलवार से धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई। जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने कृषक व पैक्स अध्यक्ष की मौजूदगी में धान अधिप्राप्ति कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। बीसीओ राजाराम सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि धान खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल का दर निर्धारित है। पहले दिन करीब करीब सात क्विंटल धान की खरीद की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies