Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Madhubani : जिले में धान अधिप्राप्ति आज से होगी शुरू, तैयारी हुई पूरी

Madhubani :जिले में धान अधिप्राप्ति आज से होगी शुरू, तैयारी हुई पूरी

मधुबनी, खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के तहत धान अधिप्राप्ति की कवायद विभागीय स्तर पर निर्धारित तिथि पहली नवंबर से जिले में शुरू हो जायेगी। हालांकि इसकी रफ्तार 15 नवंबर से तेज होगी। क्योंकि धान कटनी की रफ्तार जिले में अभी इक्के दूक्के की संख्या में है। धान अधिप्राप्ति 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा।

वहीं अधिप्राप्ति के समतुल्य फोर्टीफायड चावल यथासंभव उसना की प्राप्ति पहली नवंबर से 31 जुलाई तक के लिए प्रभावी होगा। सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की तैयारी पूरी कर ली गयी है। हर स्तरों पर तैयारी कर ली गयी है। पहले दिन जिले के चार पैक्सों में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू हो जायेगा। यहां के राघोनगर बलाट, पंडौल पूर्वी सहित चार पैक्सों में अधिप्राप्ति का कार्य शुरू होगा। साधरण धान के लिए निर्धारित मूल्य 2040 प्रति क्विंटल है। वहीं धान ग्रेड ए के लिए 2060 प्रति क्विंटल रखा गया है।

एक लाख 65 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए एक लाख 65 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। यह लक्ष्य परिवर्त्तनशील होगा। पिछले साल पूरा लक्ष्य एक लाख 40 हजार एमटी धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य पूरा कर लिया गया था। इस अधिप्राप्ति के लिए अबतक जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए कुल 24041 किसानों ने आवेदन दिया है। जिसमें रैयत किसानों की संख्या 9726 और गैर रैयत किसानों की संख्या 14368 है। इसमें पैक्सों के माध्यम से धान बेचने की अभिरूचि दिखाने वाले 23551 किसान हैं। जबकि व्यापार मंडल के माध्यम से 543 किसान अपना धान बेचना चाहते हैं। इन किसानों ने अधिप्राप्ति के लिए इन संस्थानों को अपना माध्यम बनाया है। 

रैयत किसान के लिए अधिकतम 250 क्विंटल धान बेचने की मात्रा निर्धारित किया गया है। जबकि गैर रैयत के लिए यह मात्रा 100 क्विंटल है। किसान ऑनलाइन अपना आवेदन 31 दिसंबर तक कर सकते हैं। अधिप्राप्ति के लिए दिये जायेंगे सीसी जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती ने बताया कि पैक्स व व्यापार मंडल को अधिप्राप्ति के लिए सीसी दिये जायेंगे। इसकी प्रक्रिया की चल रही है। पैक्सों ने अधिप्राप्ति के लिए अपना आवेदन जमा किये हैं। जिसके आलोक में लगभग सात लाख रुपये कैश क्रेडिट के लिए दिया जायेगा। यह सीसी सीएमआर(अग्रिम चावल) गिराने के बाद पैक्सों को क्रमिक रुप से बढ़ता रहेगा।

इसे भी पढ़े 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies