Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

बिहार को एकसाथ मिलेंगी 3852 महिला दारोगा व सिपाही 16 नवम्बर को गांधी मैदान में सौंपा जाएगा इन्हें नियुक्ति-पत्र

16 नवम्बर को गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के हाथों सौंपा जाएगा इन्हें नियुक्ति-पत्र

पटना, बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में सबसे अधिक महिला पुलिसकर्मी बिहार में ही हैं। आनेवाले दिनों में यह संख्या और भी बढ़ेगी। 16 नवम्बर को एकसाथ 3852 महिला दारोगा और सिपाही बिहार पुलिस में शामिल होने जा रही हैं। वहीं, पहले से करीब 25 हजार महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं।

742 दारोगा, 84 सार्जेंट व 3026 सिपाही बिहार पुलिस में शामिल होने जा रहीं 3852 महिलाओं में 724 दारोगा जबकि 84 सार्जेंट के पद के लिए चयनित हुई हैं। इनका चयन दारोगा के 1998 और सार्जेंट के 215 पदों के लिए हुई लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया गया है। दारोगा और सार्जेंट के अलावा सिपाही के पद पर 3026 महिलाएं चयनित हुई हैं। पिछले दिनों सिपाही के पद पर कुल 8246 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। इनमें 36.7 प्रतिशत महिलाएं हैं, जो संख्या के लिहाज से 3026 होती है।

  • महिलाओं में 3026 सिपाही, 742 दारोगा व 84 हैं सार्जेंट
  •  तैयारियों का जायजा लेने बड़े अधिकारी गांधी मैदान पहुंचे

वर्दी में आने का आदेश दिया गया

नवचयनित दारोगा, सार्जेंट और सिपाही को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना में नियुक्ति-पत्र सौपेंगे। इसके लिए गांधी मैदान में कार्यक्रम रखा गया है। सभी नवचयनित 10459 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इन्हें बजाप्ता वर्दी में आने का आदेश दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को पुलिस और गृह विभाग के तमाम बड़े अधिकारी गांधी मैदान पहुंचे।

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

सिपाही-दारोगा समेत राज्य सरकार के अधीन अन्य नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। यह आरक्षण क्षैतिज है, यानी हर वर्ग की कुल रिक्तियों में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होती हैं। सिपाही और दारोगा में इसके अलावा 3 प्रतिशत सीटें पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए पहले से आरक्षित है। राज्य सरकार के इस कदम के बाद पुलिस में महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

यदि आप देश दुनिया के सभी ताज़ा खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं। तो आप नीचे क्लिक करके Google News Aur  Facebook Page पर फॉलो कर सकते हैं। साथ ही हमें WhatsApp Group मे Join कर सकते हैं।👇

Hollywood Movies